Monday, February 27, 2012

चार राज्यों में महिलाओं संग दुष्कर्म


कहीं महफूज नहीं अस्मत। चाहे वह महिला मुख्यमंत्रियों वाले सूबे उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल हो या फिर जम्मू-कश्मीर अथवा झारखंड। गवाह हैं ये शर्मनाक घटनाएं। जम्मू में दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया गया। व‌र्द्धमान में डकैतों ने ट्रेन तो लूटी ही, एक महिला को हवस का शिकार भी बनाया। गढ़वा में एक महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर दिया गया। यूपी के अमेठी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। स्कूल के रास्ते से उठाया जम्मू के सैनिक कॉलोनी इलाके में बनी प्रवासी श्रमिकों की झुग्गी के पास रविवार को लोगों ने एक युवती को अचेत हालत में पड़ा हुआ देखा। होश में आने पर छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह बड़ी-ब्राह्मणा के तरोर इलाके की रहने वाली है। उसका अपहरण किया गया था। वह स्कूल जा रही थी तो तीन युवकों ने जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उसके बाद गाड़ी में ही उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। विदित हो कि कक्षा नौवीं की इस छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट शनिवार को बड़ी ब्राह्मणा थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया, तीसरा फरार है। झुमके न देने पर बलात्कार पश्चिम बंगाल के व‌र्द्धमान जिले में पाचुंडी एवं अमलग्राम रेलवे स्टेशन के बीच आदमपुर-कटवा पैसेंजर को रोक कर डकैतों ने करीब सौ यात्रियों से दो-ढाई लाख की संपत्ति लूट ली। एक महिला ने अपने झुमके देने से इंकार किया तो डकैत उसे ट्रेन से खींच कर जंगल में ले गए और मनमानी की। महिला ने पुलिस को बताया, डकैतों ने पहले 1000 रुपये ले लिए, फिर कान का झुमका मांगा। देने से इंकार करने पर ट्रेन से नीचे ले गए एवं जंगल में एक डकैत ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। फिर मुझे छोड़कर फरार हो गए। खता बेटे की, सजा मां को झारखंड में गढ़वा जिले के शारदा गांव में रविवार को एक महिला को ग्रामीणों ने सरेआम निर्वस्त्र कर दिया। उसके पति से मारपीट की। इसके पीछे वजह बताई गई है कि महिला के पुत्र को 31 जनवरी को गांव के ही मुन्ना बैठा के पुत्र एस कुमार उर्फ सुखाड़ी की हुई हत्या में शामिल बताया गया है। उसी समय से ग्रामीणों के भय से हत्यारोपी के माता-पिता सहित पूरा परिवार पलायन कर गया था। गुरुवार को धुरकी पुलिस बीच बचाव कर पलायित परिवार को घर लाई। रविवार को अचानक दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने धावा बोल कर शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में किशोरी ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता के अनुसार गांव के बाहर शौच के लिए जाने के दौरान चार लोगों ने उसे पकड़ लिया। पहले आंखों पर पट्टी बांधी, मुंह में कपड़ा ठूंसा तथा पास के एक खेत में उठा ले गए। वहां गांव के ही मुन्ना सरोज व अरुण सिंह ने दुष्कर्म किया। दो अन्य लोगों को वह पहचान नहीं पाई। पुलिस ने मुन्ना सरोज को हिरासत में ले लिया है।

No comments:

Post a Comment